तिग्राय-तिग्रीन्या लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
तिग्राय-तिग्रीन्या (Tigray-Tigrinya people) पूर्वी अफ़्रीका में इरित्रिया और इथियोपिया के तिग्राय प्रदेश में बसने वाले एक समुदाय का नाम है। इसके सदस्य तिग्रीन्या भाषा बोलते हैं और तिग्राय प्रदेश की आबादी के ९६% से अधिक हैं। इनकी कुल जनसंख्या ९० लाख से ज़रा अधिक है, जिसमें से ५७ लाख इथियोपिया में और ३४ लाख इरित्रिया में रहते हैं।[1][2]