तमिल कैलेंडर
From Wikipedia, the free encyclopedia
तमिल कैलेंडर एक सौर कैलेंडर है, जो नाक्षत्र समय पर आधारित है। इसका उपयोग मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप पर रहने वालें तमिल भाषी लोगों के द्वारा किया जाता है। इस कैलेंडर का व्यापक प्रयोग भारत के पुदुचेरी शहर में देखा गया है। भारत के बाहर यह श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर और मॉरिशस जैसे देशों में रह रहे तमिल भाषी लोगों के द्वारा भी उपयोग में लाया जाता है।[1][2]
तमिल भाषी लोगों के द्वारा इस कैलेंडर का उपयोग सांस्कृतिक, धार्मिक और कृषि सम्बन्धी उत्सवों की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है, हालांकि वर्तमान समय में ग्रेगोरी कैलेंडर का प्रचार-प्रसार भारत के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर अधिकाधिक होने के कारण तमिल कैलेंडर के उपयोग में गिरावट आई है। यह कैलेंडर शास्त्रीय हिंदू सौर कैलेंडर से प्रेरित है, जिस कारण असम, पश्चिम बंगाल, केरल, मणिपुर, नेपाल, ओडिशा, राजस्थान और पंजाब में रह रहे लोगों के द्वारा भी इसे उपयोग में लाते देखा गया है।[3][4]