डेथ वैली
From Wikipedia, the free encyclopedia
डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है। यह मोजावे रेगिस्तान में स्थित है और उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, शुष्क, तथा गरम स्थानों में से एक है।[2] डेथ वैली के भीतर स्थित बैडवॉटर नामक एक बेसिन, समुद्र तल से 282 फीट (86.0 मी॰) नीचे होने के साथ उत्तरी अमेरिका की सबसे निचली ऊंचाई का स्थान (36 ° 15 'N 116 ° 49.5' W) है। 14,505 फीट (4,421 मी॰) की ऊंचाई के साथ यह बिंदु निकटस्थ अमेरिका के उच्चतम बिंदु माउंट व्हिटनी से केवल 84.6 मील (136.2 कि॰मी॰) की दूरी पर स्थित है।[3] 10 जुलाई 1913 को फरनेस क्रीक पर 134 °फ़ै (56.7 °से.) के साथ डेथ वैली के पास पश्चिमी गोलार्ध के विश्वसनीय रूप से मापे गए सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड है, जो कि 13 सितम्बर 1913 को लीबिया के अल अजीजिया में मापे गए 136 °फ़ै (57.8 °से.) के विश्व रिकॉर्ड से थोड़ा ही कम है।
डेथ वैली | |
---|---|
तल ऊँचाई | −85 मी॰ (−279 फीट)[1] |
क्षेत्रफल | 3,000 square miles |
भूगोल | |
नदियाँ | Furnace Creek Amargosa River |
कैलिफोर्निया और नेवादा की सीमा के निकट सिएरा नेवादा पहाड़ों के पूर्व के ग्रेट बेसिन में स्थित डेथ वैली, डेथ वैली नेशनल पार्क के अधिकांश हिस्से में फैली हुई है और मोजावे तथा कोलोराडो डेजर्ट्स बायोस्फीयर रिजर्व की प्रमुख विशेषता है। यह अधिकांशतः कैलिफोर्निया की इन्यो काउंटी में स्थित है। इसका विस्तार पूर्व के अमार्गोसा रेंज तथा पश्चिम के पैनामिंट रेंज के बीच उत्तर से दक्षिण में है; सिल्वानिया तथा आउल्सहेड पहाड़ क्रमशः इसकी उत्तरी तथा दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करते हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,000 वर्ग मील (7,800 कि॰मी2) है।[4] डेथ वैली की कई विशेषताएं समुद्र तल से नीचे पाए जाने वाले अन्य स्थानों के समान ही हैं। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का सबसे गमॅ और सूखा स्थान है। यह कैलिफोनिया के दक्षिण पूवॅ में नेवडा की सीमा के पास है।