डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ
From Wikipedia, the free encyclopedia
डी.डब्ल्यू ग्रिफ़िथ अमरीकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। ग्रिफ़िथ को फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीक का जन्मदाता कहा जाता है। ग्रिफिथ को उनकी फिल्मों “द बर्थ ऑफ नेशन” (1915) और “इंटालेंस” (1916) के लिए जाना जाता है।[1]फिल्म “द बर्थ ऑफ नेशन” में पहली बार एक नई कैमरा तकनीक और पटकथा का प्रयोग किया गया जिसने आगे आने वाली पूरी लंबाई की फीचर फ़िल्मों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। हालांकि इस फिल्म ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत लोगों के नकारात्मक चित्रण और कु क्लुल्स क्लान के महिमामंडन की वजह से रिलीज होते ही अमरीका में नस्लवाद पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।[2][3]यही वजह है कि आज की तारीख में इस फिल्म को सर्वथा नवीन तकनीक की वजह से महान और ऐतिहासिक महान फिल्म माना जाता है तो वहीं नस्लवादी रुझान की वजह से इसके कथ्य की निंदा भी की जाती है। इस फिल्म को रिलीज होते ही अश्वेत लोगों के अमरीकी संगठन के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दंगे भी हुए। यहां तक की न्यूयार्क शहर में इस शहर पर प्रतिबंध तक लगाया गया। लेकिन अगले साल ही अपनी दूसरी फिल्म इंटालरेंस के जरिए ग्रिफिथ ने अपने विरोधियों को भरसक जवाब दिया।
डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ | |
---|---|
सन् 1922 में ग्रिफ़िथ | |
जन्म |
डेविड वार्क ग्रिफ़िथ 22 जनवरी 1875 ओल्धम काउंडी,केंटकी, संयुक्त राज्य अमरीका |
मौत |
जुलाई 23, 1948(1948-07-23) (उम्र 73) हॉलीवुड, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमरीका |
मौत की वजह | पक्षाघात |
समाधि |
माउंट टेबर मेथडिस्ट चर्च कब्रगाह, सेंटरफिल्ड, केंटकी, संयुक्त राज्य अमरीका |
पेशा | फिल्म निर्देशक, लेखक, निर्माता |
कार्यकाल | 1908–1931 |
जीवनसाथी |
लिंडा एरविडसन (वि॰ 1906; वि॰वि॰ 1936) एवेलिन बाल्डविन (वि॰ 1936; वि॰वि॰ 1947) |
माउंट टेबर मेथडिस्ट चर्च कब्रगाह, सेंटरफिल्ड, केंटकी, संयुक्त राज्य अमरीका |
ब्रोकेन ब्लाजम(1919), वे डाऊन ईस्ट(1920) और ऑरफन्स ऑफ दी स्टॉर्म(1920) जैसी फिल्मों के जरिए ग्रिफिथ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए। लेकिन ये फिल्में अपने महंगी लागत और प्रचार के कारण व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। बावजूद इसके ग्रिफिथ ने अपने जीवन काल में तकरीबन 500 फिल्मों का निर्माण किया। सन 1931 में प्रदर्शित हुई “द स्ट्रगल” ग्रिफिथ की आखिरी फिल्म थी।
ग्रिफिथ “एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइन्स” के संस्थापकों में से एक थे। उन्हें सिनेमा के इतिहास के प्रमुख हस्ताक्षरों में गिना जाता है। फ़िल्म निर्माण की तकनीक में क्लोज-अप के इस्तेमाल का श्रेय ग्रिफिथ को दिया जाता है।[4][5]