टोक्यो के विशेष वार्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
विशेष वार्ड (特別区 तोकूबेत्सू-कू) वे २३ पालिकाएँ हैं जो मिलकर टोक्यो का सबसे भीतरी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला भाग बनाते हैं। ये सभी वे क्षेत्र हैं जो १९४३ में उन्मूलन किए जाने के समय टोक्यो नगर था। विशेष वार्डों वाला ढाँचा जापानी स्थानीय स्वायत्ता विधि के अन्तर्गत स्थापित किया गया था और जो एकमात्र टोक्यो में लागू है।
जापानी में, इन्हें आमतौर पर "तेईस वार्डों" (२३区 निजूसान-कू) के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर ये वार्ड स्वयं को "नगर" कहते है बजाए के वार्ड के, यद्यपि जापानी अभिधान तोकूबेत्सू-कू अपरिवर्तित है। नीरिमा स्वयं को एक "विशेष नगर" के रूप में संदर्भित करता है, पर यह वैसी अवधारणा नहीं है जैसे जापान के विशेष नगर या तोकूरीशि।