टेमी चाय
From Wikipedia, the free encyclopedia
टेमी चाय भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम में स्थित टेमी चाय बगान की चाय है।[1] ज़िला मुख्यालय नामची से उत्तर पूर्व में दामथांग और तेमी बाजार के बीच 177 हेक्टेयर (440 एकड़) इलाके में फैला यह चाय बागान तेंदोंग पर्वत श्रेणी की ढलान पर स्थित है।[2] यह चाय बगान 1969 में सिक्किम सरकार द्वारा शुरू किया गया था और सिक्किम का एकमात्र चाय बागान है। यहाँ की चाय विश्व बाज़ार में ऊँचे दर्ज़े की चाय मानी जाती है।[3] इसे सिक्किम के अंतिम नरेश (चोग्याल) के प्रयासों से स्थापित किया गया था और स्थानीय लोगों के अलावा तिब्बती शरणार्थियों को भी रोज़गार मिला।[1]
सामान्य तथ्य प्रकार, उत्पादक ...
प्रकार | चाय, ग़ैर-एल्कोहलिक पेय |
---|---|
उत्पादक | टेमी चाय बागान |
वितरक | कुछ मात्रा में निर्धारित वितरकों द्वारा स्थानीय विक्रय |
शुरूआत | 1969 (बागान स्थापना) 1974 (चाय बोर्ड स्थापित) |
रंग | काला |
फ़्लेवर | गहरी सुगंध और स्वाद |
प्रयुक्त सामग्री | चाय |
अन्य रूप | टेमी चाय, सिक्किम सोलजा सिक्किम खांचोन्जोंगा, मिस्टीक |
बंद करें