जेम्स बॉण्ड
एक ब्रिटिश जासूस के बारे में काल्पनिक साहित्यिक कामों की श्रृंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
जेम्स बॉण्ड (अंग्रेज़ी: James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं।
जेम्स बॉण्ड | |
---|---|
जेम्स बॉण्ड, 007 पात्र | |
प्रथम प्रकटन | कसीनो रोयाल, 1953 की पुस्तक |
अंतिम प्रकटन | क्वांटम ऑफ़ सोलेस, 2008 फ़िल्म |
निर्माता | इयान फ़्लेमिंग |
प्रदर्शन | बैरी नेल्सन (1954) शॉन कॉनरी (1962–1971 & 1983) |
वाच्य | बॉब होलनेस (1956) जॉर्ज बेकर (1969) |
कहानी में जानकारी | |
लिंग | पुरुष |
शीर्षक | कमाण्डर (रॉयल नेवल रिज़र्व) |
पेशा | 00 ऐजंट |
संबद्धता | ऍम॰आइ॰6 |
परिवार | ऐंड्रू बॉण्ड (पिता) मोनीक डेलाक्रोई बॉण्ड (माँ) |
जीवनसाथी | टेरेसा डी विसेंज़ो (तलाकशुदा) किसी सुज़ुकी हैरिएट हॉर्नर |
बच्चे | जेम्स सुज़ुकी बॉण्ड |
संबंधी | चार्मियन बॉण्ड (बुआ) मैक्स बॉण्ड (चाचा) |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है।
जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है।