चौधरी चरण सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
चौधरी चरण सिंह (23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987) वह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया।[1] फरवरी 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गयी।
सामान्य तथ्य पूर्ववर्ती, परवर्ती ...
चौधरी चरण सिंह | |
कार्यकाल 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980 | |
पूर्ववर्ती | मोरारजी देसाई |
---|---|
परवर्ती | इन्दिरा गाँधी |
जन्म | 29 february 1902 गांव नूरपुर (हापुड़) पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु | 29 मई 1987 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनैतिक दल | जनता पार्टी |
जीवन संगी | गायत्री देवी (5 दिसंबर 1905 — 10 मई 2002) |
संतान | अजीत सिंह (पुत्र) जयंत चौधरी (पौत्र) |
धर्म | वैदिक धर्म हिन्दू |
बंद करें
स्वाधीनता के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बरेली की जेल से दो डायरी रूपी किताब भी लिखी। स्वतन्त्रता के पश्चात् वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आन्दोलन में लग गए।