चिलिका झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
चिलिका झील (Chilika Lake), जिसे चिल्का झील (Chilka Lake) भी कहा जाता है, भारत के ओड़िशा राज्य के पुरी, खोर्धा और गंजाम ज़िलों में स्थित एक अर्ध-खारे जल की अनूपझील (लगून) है। इसमें कई धाराओं से जल आता है और पूर्व में बंगाल की खाड़ी में बहता है। इसका क्षेत्रफल 1,100 वर्ग किमी से अधिक है और यह भारत की सबसे बड़ी तटीय अनूपझील और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्धखारी अनूपझील है।[3][4][5]
सामान्य तथ्य चिल्का झील, स्थान ...
चिल्का झील | |
---|---|
Chilika Lake ଚିଲିକା ହ୍ରଦ चिल्का झील | |
स्थान | ओड़िशा |
निर्देशांक | 19°43′N 85°19′E |
झील प्रकार | अर्ध-खारा जल |
मुख्य अन्तर्वाह | 52 धाराएँ, जैसे कि भारगवी नदी, दया नदी, माकरा नदी, मलागुणी नदी और लूना नदी |
मुख्य बहिर्वाह | बंगाल की खाड़ी में प्रवाह, पुराना मुख अराखाकुडा में, नया मुख सातपाड़ा में |
जलसम्भर | 3,560 कि॰मी2 (1,370 वर्ग मील) |
द्रोणी देश | भारत |
अधिकतम लम्बाई | 64.3 कि॰मी॰ (40.0 मील) |
सतही क्षेत्रफल | न्यूनतम: 900 कि॰मी2 (347 वर्ग मील) अधिकतम: 1,165 कि॰मी2 (450 वर्ग मील) |
अधिकतम गहराई | 4.2 मी॰ (13.8 फीट) |
जल आयतन | 4 कि॰मी3 (3,200,000 acre⋅ft) |
सतही ऊँचाई | 0 – 2 मी॰ (6.6 फीट) |
द्वीप | 223 कि॰मी2 (86 वर्ग मील): बड़ाकुदा, हनीमून, कालीजय पर्वत, कंतपंथ, कृष्णप्रसादरह (पूर्व:पारिकुद), नलबाण, नुवापाड़ा तथा सानकुद |
बस्तियाँ | पुरी और सातपाड़ा |
सन्दर्भ | [1] |
अवैध दर्जा | |
अभिहीत: | 1 अक्तूबर 1981 |
सन्दर्भ क्रमांक | 229[2] |
बंद करें
चिल्का भारत की सबसे बड़ी तटीय झील है जो उड़ीसा में स्थित है यहां खारे पानी की एक लैगून झील है! चिल्का झील Archived 2021-08-17 at the वेबैक मशीन की लंबाई 65KM चौड़ाई 9 से 20KM.और गहराई लगभग 2 मी.है! इसे दया और भार्गवी नदी से जल प्राप्त होता है यहां पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र अवस्थित है