ग्वालियर रियासत
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रिटिश राज के दौरान ग्वालियर एक भारतीय राज्य और रियासत था। आधुनिक युग में इसके स्थान पर मध्य प्रदेश राज्य स्थित है।18वीं सदी की शुरुआत में मुगल साम्राज्य में विखंडन और दिल्ली से केंद्रीय सत्ता के कमज़ोर पड़ने के कारण उत्पन्न होने वाले राज्यों में से था।
ग्वालियर रियासत 1731-1948 |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राजधानी | लश्कर, ग्वालियर | |||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 68,291 km2 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 1931 जनगणना | 35,23,070 |
इस पर मराठों के सिंधिया (शिंदे) राजवंश द्वारा अंग्रेजों के साथ सहायक गठबंधन में शासन किया गया था और इसके राजा को 21 तोपों की सलामी के हकदार हुआ करते थे। [1] यह सम्मान ग्वालियर के अलावा पूरे ब्रिटिश भारत में केवल चार अन्य रियासतों (बड़ौदा, हैदराबाद, मैसूर और जम्मू-कश्मीर) को प्राप्त था। इस रियासत का नाम ग्वालियर के पुराने शहर से पड़ा, जो कभी वास्तविक राजधानी नहीं था, लेकिन अपने सामरिक स्थान और किले की मजबूती के कारण एक महत्वपूर्ण स्थान अवश्य था।
राज्य की स्थापना 18 वीं शताब्दी की शुरुआत में रानोजी शिंदे ने मराठा परिसंघ के हिस्से के रूप में की थी। महादजी शिंदे (1761-1794) के राज में ग्वालियर राज्य मध्य भारत में एक प्रमुख शक्ति बन गया, और मराठा संघ के मामलों पर हावी हो गया। एंग्लो-मराठा युद्धों ने ग्वालियर राज्य को अंग्रेज़ों के अधीन ला दिया, जिससे यह ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य की एक रियासत बन गई। मध्य भारत एजेंसी में ग्वालियर सबसे बड़ा राज्य था और इसकी राजनीतिक देखरेख के लिए अंग्रेज़ों ने एक रेजिडेंट रखा था।
1936 में, ग्वालियर रेजिडेंसी को सेंट्रल इंडिया एजेंसी से अलग कर दिया गया। अतः अब यह रियासत सीधे भारत के गवर्नर-जनरल को जवाबदेह बन गई। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, ग्वालियर के सिंधिया (शिंदे) शासकों ने भारत के नए संघ में प्रवेश किया, और ग्वालियर राज्य को भारत के नए राज्य मध्य भारत में अवशोषित कर लिया गया। [2]