गुरुडोंगमर झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
गुरुडोंगमर झील (Gurudongmar Lake) भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर सिक्किम ज़िले में स्थित एक पर्वतीय झील है। यह 5,430 मीटर (17,800 फुट) पर है और हिन्दू व बौद्ध धर्मों के भक्तों के लिए पवित्र मानी जाती है। झील का नाम गुरु पद्मसम्भव पर पड़ा है, जो गुरु रिन्पोछे भी कहलाते हैं और जिन्होंने तिब्बती बौद्ध धर्म की स्थापना करी थी और जिन्होंने 8वीं शताब्दी में इस झील की यात्रा करी थी।[1][2]
सामान्य तथ्य गुरुडोंगमर झील, स्थान ...
गुरुडोंगमर झील | |
---|---|
Gurudongmar Lake | |
स्थान | उत्तर सिक्किम ज़िला, सिक्किम |
निर्देशांक | 28.02°N 88.71°E / 28.02; 88.71 |
द्रोणी देश | भारत |
सतही क्षेत्रफल | 118 हेक्टेयर (290 एकड़) |
तट लम्बाई1 | 5.34 किलोमीटर (17,500 फीट) |
सतही ऊँचाई | 16,909 फीट (5,154 मी॰) |
बस्तियाँ | मंगन 122 किमी लाचेन 67 किमी |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |
बंद करें