गयाना शील्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
गयाना शील्ड, दक्षिण अमेरिकी प्लेट के तीन क्रेटनों में से एक है। यह 1.7 अरब साल पुरानी एक पूर्वकैम्ब्रियन भौगोलिक संरचना है जिसका विस्तार दक्षिण अमेरिका के पूर्वोत्तर में है और यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट के एक भाग की रचना करती है। शील्ड के ऊँचाई वाले हिस्सों को गुयाना अधित्यका (या गुयाना उच्च्भूमि) कहा जाता है और इसी अधित्यका में अनूठे और रहस्यमयी, पठारी पर्वत (सपाट शिखर वाले पर्वत) टेपुई पाये जाते हैं और यह विश्व के कुछ सबसे ऊँचे और अद्भुत जलप्रपातों जैसे कि एन्जिल जलप्रपात का घर है। गयाना शील्ड पर गुयाना (पहले ब्रिटिश गयाना), सूरीनाम (पहले डच गयाना) और फ्रेंच गुयाना (या गुयाने) स्थित हैं, इसके साथ कोलम्बिया, वेनेजुएला और ब्राजील का कुछ हिस्सा भी इसी शील्ड पर स्थित है।