गंगखर पुनसुम
क्नग्गरबुनसूम / From Wikipedia, the free encyclopedia
गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum, གངས་དཀར་སྤུན་གསུམ) भूटान का सर्वोच्च पर्वत है। यह हिमालय में है और तिब्बत की सीमा के पास है। चीन का तिब्बत पर नियंत्रण है और वह यह दावा करता है कि यह पर्वत तिब्बत में है। वर्तमान (फ़रवरी २०१७) तक इसके मुख्य शिखर पर कोई मानव आरोहण सम्भव नहीं हो पाया था और कुछ स्रोतों के अनुसार यह विश्व का कभी न चढ़ा गया सबसे ऊँचा पर्वत है।[1]
सामान्य तथ्य गंगखर पुनसुम, उच्चतम बिंदु ...
गंगखर पुनसुम | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,570 मी॰ (24,840 फीट) [1] 40वाँ सर्वोच्च |
उदग्रता | 2,995 मी॰ (9,826 फीट) [1] 92वाँ सर्वाधिक |
एकाकी अवस्थिति | 228 कि॰मी॰ (748,000 फीट) |
सूचीयन | चरम उदग्र शिखर भूटान का सर्वोच्च स्थान |
निर्देशांक | 28°02′54″N 90°27′15″E [1] |
नामकरण | |
मूल नाम | Gangkhar Puensum / གངས་དཀར་སྤུན་གསུམ |
भूगोल | |
स्थान | भूटान-तिब्बत सीमा |
मातृ श्रेणी | हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | कभी नहीं चढ़ा गया |
बंद करें