क्रिस कॉर्नेल
क्रिस कॉर्नेल, एक अमेरिकी रॉक संगीतकार है जो कि प्रमुख रूप से साउंडगार्डन (Soundgarden) के मुख्य गायक के र / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रिस कॉर्नेल (जन्म का नाम क्रिस्टोफर जॉन बॉयल ; 20 जुलाई 1964), एक अमेरिकी रॉक संगीतकार है जो कि प्रमुख रूप से साउंडगार्डन (Soundgarden) के मुख्य गायक के रूप में जाने जाते हैं। वे ऑडियोस्लेव (Audioslave) के पूर्व प्रमुख गायक और 1998 से ही अपने कई एकल गानों तथा संगीत के प्रति योगदान के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें अपने ऊंचे सप्तक स्वर की गायन रेंज[13][14] तथा शक्तिशाली आवाज़ पर नियंत्रण की तकनीक के लिए जाना जाता है। वे टेम्पल ऑफ़ द डॉग (Temple of the Dog) के संस्थापक तथा मुखिया थे, एक ऐसा बैंड जो उनके भूतपूर्व कक्ष सहयोगी (रूम मेट) एंड्रयू वुड को समर्पित था। उन्होनें तीन एकल एल्बम जारी किये हैं, यूफोरिया मोर्निंग (Euphoria Morning)(1999), कैरी ऑन (Carry On) (2007) तथा स्क्रीम (Scream) (2009). कॉर्नेल को हिट परेडर द्वारा "हैवी मेटल के अब तक के शीर्ष 100 गायक" की श्रेणी में चौथा स्थान मिला था।[15] उन्होनें जेम्स बॉण्ड फिल्म कैसिनो रॉयल (Casino Royale) (2006) के लिए थीम गीत "यू नो माई नेम" (You Know My Name) गीत गाया.
क्रिस कॉर्नेल | |
---|---|
जन्म |
20 जुलाई 1964[1][2][3][4][5][6] सीऐटल[7][6] |
मौत |
18 मई 2017[8] डेट्राइट, मिशिगन[6] |
मौत की वजह | आत्महत्या[9][10] |
नागरिकता | संयुक्त राज्य अमेरिका |
पेशा | गायक-गीतकार, गायक, संगीतकार, गीतकार, संगीत रचयिता, पियानोवादक, रिकार्ड निर्माता[11] |
ऊंचाई | 190 शतिमान |
भार | 190 शतिमान |
धर्म | कैथोलिक धर्म[12] |
हस्ताक्षर | |
वेबसाइट https://chriscornell.com |