कोलम्बिडाए
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोलम्बिडाए (Columbidae) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है, जिसमें सभी प्रकार के कबूतर (pigeon) और पण्डुक (dove) सम्मिलित हैं। यह कोलम्बिफोर्मीस (Columbiformes) गण का एकमात्र कुल है। यह मोटे शरीर, छोटी गर्दन और छोटी व पतली चोंच वाले पक्षी होते हैं। कोलम्बिडाए कुल के सदस्य विश्वभर में पाए जाते हैं, लेकिन इनकी अधिकतम जैव विविधता इंडोमलायन और ऑस्ट्रेलेशियन जैवभूक्षेत्रों में देखी जाती है। इस कुल में 344 जातियाँ हैं, जो 50 वंशों में संगठित हैं। इसमें 13 जातियाँ ऐसी भी हैं जो विलुप्त हो चुकी हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य कोलम्बिडाए Columbidae, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
कोलम्बिडाए Columbidae | |
---|---|
गुलाबी-गला हरा कबूतर | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | कोलम्बिफोर्मीस (Columbiformes) |
कुल: | कोलम्बिडाए (Columbidae) लीच, 1820 |
उपकुल | |
कई | |
भौगोलिक विस्तार |
बंद करें