कोरियाई भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "कोरियाई भाषा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कोरियाई | ||
---|---|---|
한국어/韓國語 (हांगुगो, दक्षिण कोरिया) 조선말/朝鮮말 (जोसोनमाल, उत्तर कोरिया) | ||
उच्चारण | IPA-ko|ha(ː)n.ɡu.ɡʌ|}} (दक्षिण कोरिया) [tso.sɔn.mal] (उत्तर कोरिया) | |
बोली जाती है | कोरिया | |
कुल बोलने वाले | 77.2 मिलियन | |
भाषा परिवार |
| |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | ko | |
ISO 639-2 | kor | |
ISO 639-3 | kor | |
इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। अगर आपके ब्राउज़र में इसकी सुविधा नहीं है, तो इसके अक्षर ग़लत प्रदर्शित हो सकते हैं। और जानकारी... |
कोरियाई भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |
कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं :
चीनी (पीकिंग बोली) | कोरियायी | अर्थ |
---|---|---|
वान | मान | दस हजार |
नान | नाम | दक्षिण |
मा | माल | घोड़ा |
इ | इल | एक |
NIRMA कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोdidiरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं।