कैटरीना कैफ़
ब्रिटिश भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल(1983- वर्तमान) / From Wikipedia, the free encyclopedia
कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं,[2] जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं,[3] हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है।
कैटरीना कैफ़ | |
---|---|
2019 में भारत के लिए एक समारोह में कैफ़ | |
जन्म |
16 जुलाई 1984 (1984-07-16) (आयु 39) ब्रितानी हांगकांग |
राष्ट्रीयता | ब्रितानी |
जाति | कश्मीरी, अंग्रेज़ |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
कार्यकाल | 2003 – अब तक |
जीवनसाथी |
विक्की कौशल (वि॰ 2021)
[1] |
संबंधी | इसाबेल कैफ़ (बहन) |
एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यूँ किया और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे पार्टनर, वेलकम, सिंह इज़ किंग।
2009 में आई फ़िल्म न्यू यॉर्क जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में राजनीति, ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।
अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं।