केरल
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2011 की जनगणना के आधार पर)। * यह यूनिसेफ (UNICEF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व का प्रथम शिशु सौहार्द राज्य (Baby Friendly State) है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2019) स्रोत खोजें: "केरल" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
केरलम[1][2] കേരളം | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से नीचे, बायें से दायें:
केरल अनूपझीलें, केरल सरकार सचिवालय, मरीन ड्राइव-कोच्चि, अथिराप्पिल्ली झरना, मुन्नार हिल स्टेशन, जटायु अर्थ सेंटर नेचर पार्क, पद्मनाभस्वामी मंदिर, पालक्काड़ का एक गाँव | |
उपनाम: ईश्वर का अपना देश God's own country | |
निर्देशांक (थिरुवनंतपुरम): 10.85°N 76.27°E / 10.85; 76.27 | |
देश | भारत |
क्षेत्र | दक्षिण भारत |
राज्य का दर्जा | ०१ नवंबर 1956 |
राजधानी | तिरुवनंतपुरम |
सबसे बड़ा शहर (महानगरीय क्षेत्र) | कोच्चि |
जिलों | : 14 |
शासन | |
• सभा | केरल सरकार |
• राज्यपाल | आरिफ़ मोहम्मद ख़ान |
• मुख्यमंत्री | पिनाराई विजयन (भाकपा (मा)) |
• विधानमण्डल | एकसदनीय विधान सभा (140 सीटें) |
• संसदीय क्षेत्र | |
क्षेत्र | 38,863 किमी2 (15,005 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 21वां |
आकार | |
• लम्बाई | 560 किमी (350 मील) |
• चौड़ाई | 70 किमी (40 मील) |
ऊँचाई | 900 मी (3,000 फीट) |
अधिकतम उच्चता (अनाइमुडी) | 2,695 मी (8,842 फीट) |
निम्नतम उच्चता (कुट्टनाड) | −2.7 मी (−8.9 फीट) |
जनसंख्या (2018 [9]) | |
• राज्य | 3,51,56,007 |
• दर्जा | 13वां |
• घनत्व | 890 किमी2 (2,300 वर्गमील) |
• महानगर | 47.7% |
• देहात | 52.3% |
वासीनाम | मलयाली |
GDP 2021-2022[10] | |
• कुल | ₹11.32 लाख करोड़ (US$140 अरब) (11वां) |
• प्रति व्यक्ति | ₹3,27,890 (US$4,787.19) |
भाषा | |
• राजभाषा | |
• भाषा लिपि | मलयालम लिपि |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
डाक सूचक संख्या | 67 से 69 |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-KL |
वाहन पंजीकरण | KL-XX-XX-XXXX |
उच्च न्यायालय | केरल उच्च न्यायालय |
मानव विकास सूचकांक (2019) | 0.790 ( Very High)[11].1वां |
लिंगानुपात | 1,084 ♀/1000 ♂ |
साक्षरता (2011) | 96.2% (2018) (1वां) |
वेबसाइट | kerala |