किलोग्राम
From Wikipedia, the free encyclopedia
किलोग्राम (चिह्न: kg) भार की SI इकाई है। एक किलोग्राम की परिभाषानुसार, {{उक्ति|यह अन्तर्राष्ट्रीय मूलरूप किलोग्राम}}, IPK, [1] (IPK; जो अपने फ़्रेंच नाम ली ग्रैंड K से जाना जाता है), के भार के बराबर है, जो कि एक लीटर जल के भार के एकदम बराबर है। यह इकलौती SI इकाई है, जिसका उपसर्ग किलो उसके नाम का भाग है।
दैनिक प्रयोग में हम किलोग्राम को वस्तुओं के भार के रूप में ही जानते हैं, परंतु वह भार ना होकर द्रव्यमान का माप ही है। किसी वस्तु का भार उस पर्लगी गुरुत्वाकर्षण बल का माप होता है और्वह न्यूटन में मापा जाता है।[2].
SI इकाई प्रणाली में कई इकाइयाँ किलोग्राम के सापेक्ष ही परिभाषित हैं, अतएव इसकी स्थिरता महत्वपूर्ण है। जब IPK को समय के साथ बदलता पाया गया, तब CIPM ने 2005 में यह तय किया, कि किलोग्राम को प्रकॄति के मूल स्थिरांकों में परिभशःइत किया जये.[3]