कासलरे
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैसलरे (Robert Stewart, 2nd Marquess of Londonderry ; १८ जून १७६९ - १२ अगस्त १८२२) ब्रिटिश-आयरी राजनयज्ञ था। वह लार्ड कासलरे (Lord Castlereagh /ˈkɑːsəlreɪ/ KAR-sul-RAY) के नाम से प्रसिद्ध है। कासलरे 1812 से 1822 तक इंग्लैण्ड का विदेश मन्त्री रहा। इंग्लैण्ड और आयरलैण्ड के मेल के समय वह इंग्लैण्ड की ओर से आयरलैण्ड के लिए सेक्रेटरी नियुक्त था। रिश्वत आदि देकर आयरलैण्ड के लोगों को आयरलैण्ड और इंग्लैण्ड के एकीकरण के लिए तैयार करवाने में उसका ही हाथ था।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। स्रोत खोजें: "कासलरे" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
वह कैथोलिक लोगों को कुछ अंश तक धार्मिक स्वतन्त्रता देने के हक में था। वह कुछ समय के लिए युद्ध मन्त्री और फिर बस्तियों का मन्त्री रहा। 1807 ई0 में उसने सेना का पुनर्संगठन किया परन्तु उसके द्वारा सेना का पुनर्निर्माण पुरानी सेना के आधार पर ही किया गया था। 1809 ई0 में उसने अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया और कैनिंग से मुकाबला किया। 1812 ई0 में वह विदेश मन्त्री (Foreign Secretary) बन गया और 1822 ई0 में आत्महत्या करने तक वह इसी पद पर रहा।