कालो डूंगर
From Wikipedia, the free encyclopedia
कालो डूंगर (Kalo Dungar) या काड़ो डूंगर (Karo Dungar) भारत के गुजरात राज्य के कच्छ क्षेत्र का सर्वोच्च बिन्दु है। 462 मीटर (1,516 फुट) ऊँचा यह पहाड़ कच्छ ज़िले के मुख्यालय, भुज, से 97 किमी दूर और निकटवर्ती ग्राम खावड़ा से 25 किमी दूर खड़ा है। यहाँ से कच्छ के रण का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। पाकिस्तान की सीमा निकट होने के कारण इसपर एक सैनिक चौकी भी स्थित है। कालो डूंगर पर 400 वर्ष पुराना दत्तात्रेय का मंदिर है।[1][2]
सामान्य तथ्य Kalo Dungar, उच्चतम बिंदु ...
Kalo Dungar | |
---|---|
Kalo Dungar કાળો ડુંગર | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 462 मी॰ (1,516 फीट) |
निर्देशांक | 23°56′03″N 69°48′50″E |
भूगोल | |
स्थान | खावड़ा, कच्छ ज़िला, गुजरात, भारत |
बंद करें