कालदर्शक
From Wikipedia, the free encyclopedia
कालदर्शक एक प्रणाली है जो समय को व्यवस्थित करने के लिये प्रयोग की जाती है। कालदर्शक का प्रयोग सामाजिक, धार्मिक, वाणिज्यिक, प्रशासनिक या अन्य कार्यों के लिये किया जा सकता है। यह कार्य दिन, सप्ताह, मास, या वर्ष आदि समयावधियों को कुछ नाम देकर की जाती है। प्रत्येक दिन को जो नाम दिया जाता है वह "तिथि" कहलाती है। प्राय: मास और वर्ष किसी खगोलीय घटना से सम्बन्धित होते हैं (जैसे चन्द्रमा या सूर्य का चक्र से) किन्तु यह सभी कैलेण्डरों के लिये जरूरी नहीं है। अनेक सभ्यताओं और समाजों ने अपने प्रयोग के लिये कोई न कोई कालदर्शक निर्मित किये थे जो प्राय: किसी दूसरे कालदर्शक से व्युत्पन्न थे।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2011) स्रोत खोजें: "कालदर्शक" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कालदर्शक एक भौतिक वस्तु (प्राय: कागज से निर्मित) भी है। कालदर्शक शब्द बहुधा इसी अर्थ में प्रयुक्त होता है।