काग़ान घाटी
From Wikipedia, the free encyclopedia
काग़ान घाटी (अंग्रेज़ी: Kaghan Valley, उर्दु: وادی کاغان) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले में स्थित एक पर्वतीय घाटी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर की सीमा पर स्थित है और बाबूसर दर्रा इसे कश्मीर से जोड़ता है। घाटी १५५ किमी लम्बी है और इसकी ऊँचाई एक छोर पर २,१३४ फ़ुट (६५० मीटर) से आरम्भ होकर दूसरे छोर पर १३,६९० फ़ुट (४,१७० मीटर) ऊँचे बाबूसर दर्रे तक बढ़ती है। कुनहार नदी इस घाटी से निकलती है और इसी में स्थित लूलूसर झील से आरम्भ होती है। घाटी को घेरने वाले पर्वतों में सबसे ऊँचा ५,२९० मीटर (१७,३५६ फ़ुट) लम्बा मलिका परबत है।[1]
सामान्य तथ्य काग़ान घाटी, देश ...
काग़ान घाटी | |
---|---|
घाटी | |
देश | पाकिस्तान |
प्रान्त | ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा |
ज़िला | मानसेहरा ज़िला |
ऊँचाई | 2500 मी (8,200 फीट) |
समय मण्डल | पाकिस्तान मानक समय (यूटीसी+5) |
बंद करें