काकड़
From Wikipedia, the free encyclopedia
काकड़ (Muntjac) या कांकड़ या भौंकता हिरण (Barking Deer) भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिणपूर्वी एशिया में पाया जाने वाला एक छोटे हिरण का जीववैज्ञानिक वंश है। क्रमविकास की दृष्टि से यह हिरणों में शायद सबसे पुराना है, और धरती में १५०-३५० लाख वर्ष पूर्व देखा गया था। इसके जीवाश्म फ़्रान्स, जर्मनी और पोलैंड में पाये गये हैं। वर्तमान में यह भारत से लेकर श्रीलंका, चीन, दक्षिणपूर्वी एशिया (इंडोचाइना और मलय प्रायद्वीप के उत्तरी इलाके) में रहते हैं। यह कम आबादी में पूर्वी हिमालय और म्यानमार में भी पाया जाता है। ऊष्णकटिबंधीय इलाकों में रहने के कारण इसका कोई समागम मौसम नहीं होता है और वर्ष के किसी भी समय में यह समागम कर लेते हैं; यही बात उस आबादी पर भी लागू होती है जिसे शीतोष्णकटिबन्धीय इलाकों में दाख़िल किया गया है।[1][2]
सामान्य तथ्य काकड़ Muntjac, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
काकड़ Muntjac | |
---|---|
भारतीय काकड़ | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) |
उपगण: | सर्विडाए (Cervidae) |
कुल: | सर्विनाए (Cervinae) |
वंश: | मुंटिएकस (Muntiacus) राफिनेस्क, 1815 |
जातियाँ | |
12 ज्ञात जातियाँ | |
भौगोलिक विस्तार (ब्रिटेन में मानवों द्वारा लाए गए) |
बंद करें