क़ुतुब शाही मक़बरा
मक़बरा / From Wikipedia, the free encyclopedia
क़ुतुब शाही मक़बरा हैदराबाद(भारत) में गोलकोंडा क़िले के पास इब्राहिम बाग़ (बाग़ परिसर) में स्थित है। इनमें क़ुतुब शाही वंश[3] के विभिन्न राजाओं द्वारा निर्मित मक़बरे और मस्जिदें हैं। छोटे मक़बरे के गलियारे एक मंज़िला हैं जबकि बड़े मक़बरे के गलियारे दो मंज़िला हैं। प्रत्येक मक़बरे के केंद्र में एक पत्थर की क़ब्र बनी हुई है जो नीचे के तहखाना में रखी तिजोरी के ऊपर बनाई गई है। इन गुंबदों को मूल रूप से नीले और हरे रंग की टाइलों से मढ़ा गया था, जिनमें से अब केवल कुछ टुकड़े ही बचे हैं।[4]
इस लेख को वर्तनी (नुक़्ता प्रयोग) के लिए प्रतिलिपि सम्पादन की आवश्यकता हो सकती है। आप इसे संपादित करके मदद कर सकते हैं। (जून 2023) |
सामान्य तथ्य क़ुतुब शाही मक़बरा, प्रकार ...
क़ुतुब शाही मक़बरा | |
---|---|
प्रकार | क़ब्रिस्तान |
स्थान | हैदराबाद |
निर्देशांक | 17.395°N 78.396°E / 17.395; 78.396 |
निर्माण | 16वीं तथा 17वीं शताब्दी |
मरम्मत | 2013–2019 |
मरम्मत कर्ता | तेलंगाना राज्य पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, आग़ा खाँ ट्रस्ट फ़ॉर कल्चर[1][2] |
वास्तुशैली | इंडो-इस्लामिक वास्तुकला |
बंद करें
यूनेस्को ने इस परिसर को 2014 में विश्व विरासत स्थल बनाने के लिए अपनी "संभावित सूची" में शामिल किया था।