करुणानिधि
भारतीय राजनेता, जो तमिलनाडु के पाँच बार मुख्यमंत्री रह चुके थे / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुत्तुवेल करुणानिधि (तमिल: மு. கருணாநிதி) (3 जून 1924 - 7 अगस्त 2018)[3] भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।[4] वे तमिलनाडु राज्य के एक द्रविड़ राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डी॰एम॰के॰)[5] के प्रमुख थे। वे 1969[6] में डी॰एम॰के॰ के संस्थापक सी॰एन॰ अन्नादुरई की मौत के बाद से इसके नेता बने थे और पाँच बार (1969–71, 1971–76, 1989–91, 1996–2001 और 2006–2011) मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने 60 साल के राजनीतिक करियर में अपनी भागीदारी वाले हर चुनाव में अपनी सीट जीतने का रिकॉर्ड बनाया।[7] 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने तमिलनाडु और पुदुचेरी में डी॰एम॰के॰ के नेतृत्व वाली डी॰पी॰ए॰ (यू॰पी॰ए॰ और वामपंथी दल) का नेतृत्व किया और लोकसभा की सभी 40 सीटों को जीत लिया। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने डी॰एम॰के॰ द्वारा जीती गयी सीटों की संख्या को 16 से बढ़ाकर 18 कर दिया और तमिलनाडु और पुदुचेरी में यू॰पी॰ए॰ का नेतृत्व कर बहुत छोटे गठबंधन के बावजूद 28 सीटों पर विजय प्राप्त की। वे तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक भी थे। उनके समर्थक उन्हें कलाईनार (तमिल: கலைஞர், "कला का विद्वान") कहकर बुलाते हैं।[8] करूणानिधि का निधन 7 अगस्त 2018 को कावेरी अस्पताल में हुआ।[9]
एम॰ करुणानिधि மு. கருணாநிதி | |
---|---|
करुणानिधि मुख्यमंत्री कार्यालय में | |
चुनाव-क्षेत्र | चेपौक |
जन्म | 3 जून 1924 तिरुक्कुवलई, मद्रास प्रैज़िडन्सी, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु | 7 अगस्त 2018(2018-08-07) (उम्र 94)[1] चेन्नई, तमिल नाडु, भारत |
राजनीतिक दल | द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम |
जीवन संगी | पद्मावती (मृत) दयालु रजति |
बच्चे | एम. के. मुत्थु एम. के. अलगिरि एम. के. स्टालिन एम. के. तमिलारासु एम. के. सेल्वी एम. के. कनिमोझी |
निवास | चेन्नई, तमिल नाडु, भारत |
धर्म | नास्तिकता[2] |