ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छटा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पाँच राज्यों और तीन प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का अंटार्कटिका महाद्वीप के भी कुछ क्षेत्र पर दावा है।
सभी राज्य और तीन आन्तरिक प्रदेश अपनी संसद और अपना प्रशासन रखते हैं। अन्य सभी प्रदेशों का संचालन ऑस्ट्रेलिया की केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन नॉर्फ़ोक द्वीप को उच्च स्तर का स्वशासन अधिकार प्राप्त है।