ऐहोले
गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐहोले (Aihole) भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में मलप्रभा नदी घाटी में फैले हुए 120 से अधिक शिला और गुफा मन्दिरों का एक समूह है। इसमें हिन्दू, जैन और बौद्ध स्थापत्य शामिल हैं। इन मन्दिरों व मठो का निर्माण 4थी–12वीं शताब्दी में चालुक्य राजवंश ने करा था, लेकिन अभी भी अस्तित्व रखने वाले अधिकांश स्थापत्य 7वीं से 10वीं शताब्दी में निर्मित हैं। यह ऐहोले नामक गाँव के आसपास स्थित हैं, जो खेतों और बलुआ पत्थर के पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। यहाँ से हुनगुन्दा लगभग 35 किमी दूर है। इस स्थापत्य समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित करवाने के प्रयास जारी हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य ऐहोले स्थापत्य समूह, स्थान ...
ऐहोले स्थापत्य समूह | |
---|---|
Group of monuments at Aihole ಐಹೊಳೆ ಗಳಗನಾತ ಗುಂಪು | |
स्थान | बागलकोट ज़िला, कर्नाटक, भारत |
निकटतम नगर | हुनगुन्दा |
निर्देशांक | 16.019°N 75.882°E / 16.019; 75.882 |
क्षेत्रफल | 5 कि॰मी2 (1.9 वर्ग मील) |
ऊँचाई | 810 मी॰ (2,657 फीट) |
निर्माण | 4थी–12वीं शताब्दी ईसवी |
वास्तुशैली | हिन्दू, जैन, बौद्ध मन्दिर और मठ |
कार्यसंस्था | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण |
बंद करें