एस एंड पी 500 इंडेक्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
एस एंड पी 500 (अंग्रेजी में: S&P 500),[3] या सिर्फ एस एंड पी (the S&P),[4][5] एक शेयर बाजार सूचकांक है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध 500 बड़ी कंपनियों के स्टॉक प्रदर्शन को मापता है। यह आमतौर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इक्विटी सूचकांकों में से एक है, और कई लोग इसे यू. एस. शेयर बाजार के सर्वोत्तम निरूपणों में से एक मानते हैं।[6] लाभांश सहित सूचकांक का औसत वार्षिक कुल रिटर्न, 1926 में स्थापना के बाद से 9.8% रहा है; हालांकि, कई साल ऐसे थे जहां सूचकांक में 30% से अधिक की गिरावट आई। [7]सूचकांक में 70% बार वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।[8]
स्थापित | मार्च 4, 1957; 67 वर्ष पूर्व (1957-03-04)[1] |
---|---|
बाजार पूंजी॰ | US$25.6 trillion (as of June 28, 2019)[2] |
वेबसाइट | us |
सूचकांक के घटकों की सूची के लिए, एस एंड पी 500 कंपनियों की सूची देखें। जिन घटकों ने लगातार 25 वर्षों में अपने लाभांश में वृद्धि की है, उन्हें एस एंड पी 500 डिविडेंड एरिस्टोक्रेट्स के रूप में जाना जाता है।
एसएंडपी 500 एक पूंजीकरण-भारित सूचकांक है और सूचकांक की 10 सबसे बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन सूचकांक के कुल प्रदर्शन का 21.8% है।[1]
इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंडों को वॉरेन बफेट, बर्टन मल्कील, जॉन सी. बोलोग और टोनी रॉबिंस द्वारा लंबी समयावधि (समय सीमा, time horizon) वाले निवेशकों के लिए निवेश के रूप में अनुशंसित किया गया है।[9]
हालांकि सूचकांक में केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं, इसमें कई बहु-राष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं; सूचकांक में शामिल कंपनियां संयुक्त राज्य में अपने राजस्व का औसत केवल 71% प्राप्त करती हैं।[10]
यह इंडेक्स कॉन्फ्रेंस बोर्ड लीडिंग इकोनॉमिक इंडेक्स की गणना के कारकों में से एक है, जिसका उपयोग अर्थव्यवस्था की दिशा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।[11]
सूचकांक कई टिकर प्रतीकों के साथ संबद्ध है, जिनमें शामिल हैं: ^GSPC,[12] INX,[13] SPY[14] और $SPX, जो बाजार या वेबसाइट पर निर्भर करते है।[15] सूचकांक मूल्य हर 15 सेकंड या प्रति दिन 1,559 बार रायटर्स द्वारा प्रचारित मूल्य अपडेट के साथ अद्यतन (अपडेट) किया जाता है।[16]
एस एंड पी 500 का रखरखाव एस एंड पी डॉव जोन्स इंडिसेस (S & P Dow Jones Indices) द्वारा किया जाता है, जो एस एंड पी ग्लोबल (S & P Global) के स्वामित्व वाला एक संयुक्त उद्यम है और इसके घटकों का चयन एक समिति द्वारा किया जाता है।[17][18]