एलेन लुईस शलमन बेकर
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
एलेन लुईस शलमन बेकर का जन्म २७ अप्रैल १९५३ को न्यू यॉर्क के फाइटविले, उत्तरी कैरोलिना के शहर में हुआ था।
वह एक अमेरिकी चिकित्सक और अंतरिक्ष यात्री है। बेकर ने नासा अंतरिक्ष यात्री कार्यालय की चिकित्सा शाखा में प्रमुख के रूप में कार्य किया। उनके माता-पिता का नाम मेल और क्लेयर शलमन था।[1] उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई १९७० में क्वींस में बेयसाइड हाई स्कूल पूरी की और १९७४ में बफेलो विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी डॉक्टरेट की डिग्री १९७८ में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से हासिल की और १९९४ में पब्लिक हेल्थ में टेक्सास विश्वविद्यालय से सार्वजनिक स्वास्थ्य में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करके अपनी पढाई पूरी की।[2]