एडिनबर्ग
From Wikipedia, the free encyclopedia
एडिनबरा (अंग्रेज़ी: Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण:/ˈɛdɪnbərə/[6] / ए॑डिन्बर / गैलिक: Dùn Èideann तून एत्यन), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। [7] 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है।[8][9][10] एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है।[11]
एडिनबर्ग City of Edinburgh सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग | |||
---|---|---|---|
शहर | |||
उपर-बाईं ओर से धड़ीक्रम में: कैल्टन पहाड़ी का दृश्य; ओल्ड कॉलेज, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय; प्रिंसेस स्ट्रीट से ओल्ड टाउन का दृश्य; एडिनबर्ग कासल; काॅल्टन पहाड़ी से प्रिंसेस स्ट्रीट | |||
| |||
उपनाम: "बूढ़ी बद्बुदार", "एडिएना", "उत्तर का एथेन्स" "Auld Reekie", "Edina", "Athens of the North" | |||
स्काॅटलैंड में निर्दिस्थिती | |||
स्वायत्तय देश | ग्रेट ब्रिटेन | ||
देश | स्कॉटलैण्ड | ||
परिषद | एडिनबर्ग नगर | ||
ल्यूटेन्सी क्षेत्र | एडिनबर्ग | ||
स्थापना | 7वीं सदी ई के पश्चात | ||
बर्ग चार्टर | 1125 | ||
शहर का पद | 1889 | ||
शासन | |||
• प्रशासनिक इकाई | सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउन्सिल | ||
• लाॅर्ड प्रोवोस्ट | डोनल्ड विल्सन | ||
• सांसद(स्काॅटिश संसद) | केन्नी मैक'आस्किल्ल (SNP)
मार्को बायागी (SNP)
मैल्काॅल्म शिशाॅल्म (L) गोर्डन मैक॔डोनल्ड (SNP) जिम एडी (SNP) कोलिन कीयर (SNP) | ||
• सांसद(ब्रिटिश संसद) | जोआन्न चेरी (SNP)
टाॅमी शेपार्ड (SNP) ईयन मर्रेऽ (L) डीड्रे ब्रोक (SNP) मिश्शेल थाॅमसॅन (IND) | ||
क्षेत्र | 264 किमी2 (102 वर्गमील) | ||
ऊँचाई[1] | 47 मी (154 फीट) | ||
जनसंख्या (2014) | |||
• शहर | 464,990 - शहरी क्षेत्र[2] 492,680 - स्थानीय प्राधीकरण क्षेत्र[3] | ||
• घनत्व | 1828 किमी2 (4,730 वर्गमील) | ||
• महानगर | 1,339,380 - एडिनबर्ग और दक्षिण-पूर्वी स्काॅटलैंड शहरी क्षेत्र:[3][4] | ||
• भाषा(एं) | स्काॅट्स्, अंग्रेज़ी | ||
समय मण्डल | जीएमटी (यूटीसी±००:००) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | बीएसटी (यूटीसी+०१:००) | ||
डाकक्षेत्र कूट | EH1-17, EH28-30 | ||
दूरभाष कोड | 0131 | ||
ISO 3166-2 | GB-EDH | ||
ONS कूट | 00QP | ||
ऑर्डिनेन्स सर्वे ग्रिड रेफरेन्स | NT275735 | ||
नट्स् अंक 3 | UKM25 | ||
पाउण्ड | अमरीकी डाॅलर 32.5 अरब[5] | ||
प्रति व्यक्ति | अमेरिकी$ 58,437[5] | ||
वेबसाइट | www | ||
हवाई अड्डा | एडिनबर्ग हवाई अड्डा |