एकात्मक राज्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
एकात्मक राज्य वे राज्य हैं जो एकात्मक प्रणाली का पालन करते हैं। एकात्मक प्रणाली राजनीतिक संगठन की एक प्रणाली है जिसमें संघीय राज्य के विपरीत अधिकांश या सभी शासकीय शक्ति केंद्रीकृत सरकार में रहती है। इस प्रणाली के अंतर्गत या तो सरकार का केवल एक स्तर होता है या उप-इकाइयाँ केन्द्र सरकार के अधीनस्थ होती हैं। केंद्र सरकार प्रांतीय या स्थानीय सरकारों को आदेश पारित कर सकती है। संघीय और एकात्मक प्रणाली दोनों अलग-अलग लोगों के प्रति उत्तरदायी हैं।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
विश्व के अधिकांश देशों में एकात्मक शासन प्रणाली का पालन किया जाता है।