इरफ़ान ख़ान
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
साहबजादे इरफ़ान अली ख़ान (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२० [2]) फिल्म व टेलीविजन के अभिनेता थे। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे हिन्दी सिनेमा की ३० से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ़ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। [3] 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। [4] 2017 में प्रदर्शित हिंदी मीडियम फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।[5] 2020 में प्रदर्शित अंग्रेज़ी मीडियम उनकी प्रदर्शित अंतिम फ़िल्म रही।
इरफ़ान ख़ान | |
---|---|
इरफ़ान अली ख़ान | |
जन्म |
साहबजादा इरफ़ान अली ख़ान[1] 07 जनवरी 1967 टोंक, राजस्थान, भारत |
मौत |
29 अप्रैल 2020(2020-04-29) (उम्र 53) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
मौत की वजह | कैंसर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | इरफान |
पेशा | फिल्म अभिनेता, चलचित्र निर्माता |
कार्यकाल | 1985–2020 |
जीवनसाथी | सुतापा देवेन्द्र सिकदर (वि॰ 1995) |
बच्चे | 2 |