इंच
From Wikipedia, the free encyclopedia
इंच दूरी मपने की एक इकाई है। १२ इंच मिलकर एक फुट बनाते हैं। इंच को ″ संकेत द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। जैसे, ८″ = आठ इंच।
पारम्परिक रूप से, अतीत में, एक इंच दूरी का अर्थ कोई निश्चित दूरी नहीं थी बल्कि इसका परिमाण अलग-अलग समझा जाता था। किन्तु अब इंपीरियल या अमेरिकी सन्दर्भों में १ इंच को २५.४ मिलीमीटर के बराबर पारिभाषित किया गया है। १२ इंच की दूरी को एक फुट कहते हैं तथा ३६ इंच की दूरी को १ गज।
एक इंच बराबर कितना होता हैं? इसका जवाब हैं, अलग-अलग मापन इकाई के अनुसार अलग-अलग मापदण्ड प्राप्त होता हैं। जैसे एक इंच में २.५४ सेंटीमीटर होता हैं। एक इंच के बराबर ०.०२५४ मीटर, एक इंच में २५.४ मिलीमीटर, एक इंच में २५४०० µM होता हैं
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |