आयडहो
From Wikipedia, the free encyclopedia
आयडहो (अंग्रेज़ी: Idaho; /ˈaɪdəhoʊ/) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक राज्य है। इसके पूर्व और पूर्वोत्तर में मोन्टाना है, पूर्व में वायोमिंग, दक्षिण में नेवाडा और यूटा, और पश्चिम में वाशिंगटन और औरिगन। पूर्व की तरफ इसकी सीमा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत को भी छूती है। इसकी आबादी करीब 18 लाख है और इसका क्षेत्र 83,570 वर्ग मील (216,400 कि॰मी2) है, जिसकी वजह से यह संयुक्त राज्य में 14वाँ सबसे बड़ा, 13वाँ सबसे आबाद, और आबादी के मामले में 7वाँ सबसे कम घनत्व वाला राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर है बोइस।
आयडहो Ídaahę́ (मैदानी अपाचे) | |||
---|---|---|---|
राज्य | |||
State of Idaho | |||
| |||
उपनाम: द जेम स्टेट (आधिकारिक), द पटेटो स्टेट | |||
ध्येय: Esto perpetua (लातिन: "इसे सदा रहने दो") | |||
गान: "हियर वी हैव आयडहो" | |||
देश | संयुक्त राज्य | ||
राज्यता से पहले | औरिगन क्षेत्र, वाशिंगटन क्षेत्र, आयडहो क्षेत्र | ||
संघ में शामिल | 3 जुलाई 1890 (43वाँ) | ||
राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) | बोइस | ||
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्र | बोइस | ||
क्षेत्र | 83,569[1] वर्गमील (2,16,443 किमी2) | ||
• थल | 83,570 वर्गमील (2,16,400 किमी2) | ||
• जल | 926 वर्गमील (2,398 किमी2) 1.11% | ||
क्षेत्र दर्जा | 14वाँ | ||
आकार | |||
• लम्बाई | 479 मील (771 किमी) | ||
• चौड़ाई | 305 मील (491 किमी) | ||
ऊँचाई | 5,000 फीट (1,520 मी) | ||
अधिकतम उच्चता (बोरा चट्टान[2]) | 12,662 फीट (3,859 मी) | ||
निम्नतम उच्चता | 713 फीट (217 मी) | ||
जनसंख्या (2020) | |||
• कुल | 18,39,106 | ||
• दर्जा | 38वाँ | ||
• घनत्व | 21.6 वर्गमील (8.33 किमी2) | ||
• घनत्व दर्जा | 44वाँ | ||
• घरेलू आय | $52,225[3] | ||
• आय पद | 41वाँ | ||
वासीनाम | आयडहोअन | ||
भाषा | |||
• औपचारिक भाषा | अंग्रेज़ी[4] | ||
समय मण्डल | पर्वतीय (यूटीसी−07:00) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | पर्वतीय दिवालय समय (यूटीसी−06:00) | ||
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | US-ID | ||
अक्षांश | 42° N से 49° N | ||
देशांतर | 111°03′ W से 117°15′ W | ||
वेबसाइट | www |
आयडहो के राज्य चिह्न | |
---|---|
चेतन चिह्न | |
उभयचर | टाइगर सैलामैंडर |
मछली | कटथ्रोट ट्राउट |
फूल | नीलक |
घोड़े की प्रजाति | एपालूसा |
कीड़ा | मोनार्क तितली |
पेड़ | पश्चिमी सफ़ेद पाइन |
अचेतन चिह्न | |
नृत्य | स्क्वायर नृत्य |
राज्य पथ चिह्न | |
आयडहो में हज़ारों सालों से स्थानीय लोग रहते थे। 19वीं सदी के शुरुआत में इसे औरिगन क्षेत्र का हिस्सा माना गया था, जो कि ब्रिटिश साम्राज्य तथा संयुक्त राज्य के बीच विवादित था। यह 1846 के औरिगन समझौते के साथ आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य का हिस्सा बन गया। 1863 में इसे एक अलग क्षेत्र के रूप में संगठित किया गया, जिससे पहले यह कुछ समय के लिए वाशिंगटन और औरिगन क्षेत्रों का हिस्सा था। 3 जुलाई 1890 को इसे संघ में शामिल किया गया, जिससे यह संयुक्त राज्य का 43वाँ राज्य बना।