आठ हज़ारी
समुद्र तल से 8000 मीटर से अधिक ऊँचे पर्वत / From Wikipedia, the free encyclopedia
आठ हजारी अर्थात् समुद्र सतह से 8000 मी. से भी ऊँचे पर्वत। दुनिया में 8000 (26,247 फिट) से भी ऊँचे 14 पर्वत हैं और ये सारे के सारे एशिया के हिमालय और काराकोरम पर्वत शृंखला में स्थित हैं।
आठ हजारी पर्वत पर सबसे पहले अल्बर्ट एफ. मम्मेरी और जे नॉरमन कोली ने काश्मिर क्षेत्र (वर्तमान में गिल्गित-बल्टिस्टान, पाकिस्तान) के नंगा पर्वत पर 1895 में आरोहण के लिए रिकार्ड दर्ज कराया; पर यह अभियान असफल रहा क्योंकि आरोहण करते समय हिमस्खलन के कारण मम्मेरी और दो गोरखा, रघुबीर और गोमन सिंह मारे गये।
आठ हजारी पर्वत पर प्रथम सफल आरोहण का रिकार्ड मौरिस हेरजोग और लुईस लाचेनल द्बारा दर्ज कराया गया। जो अन्नपुर्णा पर्वत के शिखर पर 3 जून 1950 को पहुँचे थे।
चौदहों आठ हजारी पर आरोहण करने वाला प्रथम व्यक्ति हैं रेनहोल्ड मेसनर। उन्होने य़ह साहस भरा काम 16 अक्टुबर 1986 को पूरा किया। एक साल बाद 1987 में, जेरी कुकुज्का दुसरे व्यक्ति बने जिन्होने यह काम पूरा किया। मेसनर ने आठ हजारी के चौदहों चोटी पर बिना ऑक्सीजन संपुरक के आरोहण किया था। यह साहस भरा काम नौ वर्षों तक कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाया था बाद में इनहर्ड लोरेटन ने 1995 में यह काम कर दिखाया। 2011 के तथ्यांक अनुसार कुल 26 व्यक्ति 14 शिखर पर बिना किसी विवाद के आरोहण का साहस भरा काम कर चुके हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक साहस भरा काम है; अब तक चार व्यक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य में मारे जा चुके हैं। नेपाल के फुर्बा ताशी आठ-हजारी पर्वत पर सबसे अधिक आरोहण करने का लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं, वह 1998 से 2011 के बीच 26 बार आरोहण कर चुके हैं। जुएनिटो ओयरजाबल दुसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो आठ-हजारी पर सबसे अधिक 25 बार 1985 से 2011 के बीच आरोहण कर चुके हैं।
सबसे अधिक आरोही जो आठ-हजारी पर आरोहण कर चुके हैं इटली से हैं, उसके बाद क्रमश: दक्षिण कोरिया से 5 आरोही, कजाकिस्तान से 4 आरोही, पोलैंड और स्पेन से 3 आरोही हैं, इन में से हर एक ने “हिमालय के ताज” को पूरा किया है। प्रथम महिला जिन्होने चौदहों आठ-हजारी के शिखर को छुने का दावा किया है वह हैं दक्षिण कोरिया कि ओह युन-सुन, उनके अनुसार 27 अप्रैल 2010 को अन्नपुर्णा का आरोहण करते हुए उन्होने आठ-हजारी के शृंखला को पूरा किया था। इस दावे पर कई समुहों ने शंका उत्पन्न किया है और कोरिया युरोपिय पर्वतिय क्षेत्रिय संघ (Korean Alpine Federation) (KAF) ने कंचनजंघा 2009 के दावे का “असंभवत:” उद्-घोष किया।