अलबामा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अलाबामा (अंग्रेज़ी: Alabama /ˌæləˈbæmə/) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में एक राज्य है। इसके उत्तर में है टेनेसी, दक्षिण में फ्लोरिडा और मेक्सिको की खाड़ी, और पश्चिम में मिसिसिपी। अलाबामा क्षेत्र के आधार पर संयुक्त राज्य का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, और आबादी के आधार पर 24वें स्थान पर है। इसके आंतरिक जलपथ की लंबाई 1,500 मील (2,400 कि॰मी॰) है जो कि संयुक्त राज्य में सबसे लंबा है।[7]
अलाबामा | |||
---|---|---|---|
राज्य | |||
State of Alabama | |||
| |||
उपनाम: येलोहैमर राज्य, हार्ट को डिक्सी, कटन स्टेट | |||
ध्येय: लातिन: Audemus jura nostra defendere (हमें अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे) | |||
गान: "अलाबामा" | |||
देश | संयुक्त राज्य | ||
राज्यता से पहले | Alabama Territory | ||
संघ में शामिल | 14 दिसंबर 1819 (22वाँ) | ||
राजधानी | मोन्टगोमरी | ||
सबसे बड़ा शहर | हंट्सविल | ||
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्र | ग्रेटर बर्मिंघम | ||
क्षेत्र | 52,419 वर्गमील (1,35,765 किमी2) | ||
• थल | 50,744 वर्गमील (1,31,426 किमी2) | ||
• जल | 1,675 वर्गमील (4,338 किमी2) 3.2% | ||
क्षेत्र दर्जा | 30वाँ | ||
आकार | |||
• लम्बाई | 330 मील (531 किमी) | ||
• चौड़ाई | 190 मील (305 किमी) | ||
ऊँचाई | 500 फीट (150 मी) | ||
अधिकतम उच्चता (चीहा पर्वत[1]) | 2,413 फीट (735.5 मी) | ||
निम्नतम उच्चता (मेक्सिको की खाड़ी[1]) | 0 फीट (0 मी) | ||
जनसंख्या (2020) | |||
• कुल | 50,24,279[2] | ||
• दर्जा | 24वाँ | ||
• घनत्व | 99.1 वर्गमील (38.4 किमी2) | ||
• घनत्व दर्जा | 27वाँ | ||
• घरेलू आय | $48,123[3] | ||
• आय पद | 46वाँ | ||
वासीनाम | अलाबामियन,[4] अलाबामन[5] | ||
भाषा | |||
• औपचारिक भाषा | अंग्रेज़ी | ||
• बोली जाने वाली भाषाएँ | 2010 तक[6]
| ||
समय मण्डल | केंद्रीय (यूटीसी−06:00) | ||
पूर्वी (यूटीसी−05:00) | |||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | केंद्रीय दिवालय (यूटीसी−05:00) | ||
पूर्वी दिवालय (यूटीसी−04:00) | |||
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | US-AL | ||
अक्षांश | 30°11' N to 35° N | ||
देशांतर | 84°53' W to 88°28' W | ||
वेबसाइट | alabama |
अलाबामा को राज्य के राज्य पक्षी के नाम से "येलोहैमर स्टेट" कहा जाता है। इसकी राजधानी मोन्टगोमरी है मगर जनसंख्या के आधार पर इसका सबसे बड़ा शहर है हंट्सविल।[8] इसका सबसे पुराना शहर है मोबील जिसकी स्थपना फ्रांसिसी लुईज़ियाना की राजधानी के रूप में फ्रांसिसी उपनिवेशों द्वारा 1702 में की गई थी। ग्रेटर बर्मिंघम अलाबामा का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और वित्तीय केंद्र है।
यह पर पहले स्थानीय लोग रहते थे। वर्तमान अलाबामा सोलहवीं सदी की शुरुआत से एक स्पेनी क्षेत्र था मगर अठारवीं सदी की शुरुआत में फ्रांस ने इसपर कब्ज़ा कर लिया। 1763 में ब्रिटेन से क्षेत्र को जीत लिया मगर अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में उन्होंने इसे खो दिया। स्पेन ने 1813 तक स्पेनी पश्चिम फ्लोरिडा के हिस्से के रूप में मोबील पर राज करना जारी रखा। दिसंबर 1819 में अलाबामा को राज्य का दर्जा दिया गया। लड़ाई के पहले के समय अलाबामा में रुई का अधिक मात्रा में निर्माण होता था और इस उद्योग में ज़्यादातर अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम मज़दूरों का उपयोग होता था। 1861 में अलाबामा संयुक्त राज्य से निकलकर संघीय राज्य में शामिल हो गया जिसके बाद मोन्टगोमरी इसकी राजधानी बनी। 1868 में यह फिर संघ का हिस्सा बन गया।