अर्जन सिंह
भारत के इकलौते वायुसेना के मार्शल एवं पांच सितारा रैंक के अधिकारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह, (पंजाबी: ਅਰਜਨ ਸਿੰਘ) डीएफसी, (पूरा नाम : अर्जन सिंह औलख, जन्म: 15 अप्रैल 1919, निधन: 16 सितंबर 2017) भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें मार्शल ऑफ द एयर फोर्स (पांच सितारा रैंक) पर पदोन्नत किया गया था।[2] 16 सितंबर 2017 को 98 वर्ष की आयु में इनका निधन हुआ। ये भारतीय वायुसेना में प्रमुख पद पर १९६४-६९ तक आसीन रहे। १९६५ के भारत पाक युद्ध के समय वायु सेना की कमान को सफलतापूर्वक संभालने हेतु इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया एवं १९६६ में एयर चीफ़ मार्शल पद पर पदोन्नत किया गया।[3] वायु सेना से सेवानिवृत्ति उपरान्त इन्होंने भारत सरकार के राजनयिक, राजनीतिज्ञ एवं परामर्शदाता के रूप में भी कार्य किया। १९८९ से १९९० तक ये दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर रहे। २००२ में भारतीय वायु सेना के मार्शल के पद पर आसीन किया गया। ये प्रथम अवसर था कि जब भारतीय वायु सेना का कोई अधिकारी पांच सितारा स्तर पर पहुंचा हो।[2]
भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह DFC | |
---|---|
भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह और (दाएं) औपचारिक बैटन | |
जन्म |
15 अप्रैल 1919 (आयु 98 वर्ष) लायलपुर , पंजाब , ब्रिटिश भारत (अब फैसलाबाद , पाकिस्तान) |
देहांत | 16 सितंबर 2017,आर आर अस्पताल दिल्ली |
निष्ठा |
ब्रिटिश भारत (1938-1947) भारत (1947 से) |
सेवा/शाखा | भारतीय वायु सेना |
सेवा वर्ष |
1938-1969 2002-2017 मृत्यपर्यंत[1] |
उपाधि | वायु सेना के मार्शल |
नेतृत्व |
नंबर 1 स्क्वाड्रन आईएएफ अंबाला वायु सेना स्टेशन पश्चिमी कमान वीसीएएस |
युद्ध/झड़पें | 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध |
सम्मान |
पद्म विभूषण प्रतिष्ठित उड़ान क्रॉस 1939-45 स्टार बर्मा स्टार युद्ध पदक 1939-1945 भारत सेवा पदक |