अपधर्म
From Wikipedia, the free encyclopedia
अपधर्म, पाषंड या विधर्म(अंग्रेज़ी-heresy) का अर्थ उस किसी भी विश्वास या सिद्धांत से है जो संस्थापित मान्यताओं या रीति-प्रथाओं से दृढ़तापूर्वक रूप से अलग है, विशेष रूप से एक चर्च या धार्मिक संगठन की स्वीकृत मान्यताओं से। इस शब्द का प्रयोग आम तौर पर महत्वपूर्ण धार्मिक शिक्षाओं के उल्लंघन के संदर्भ में किया जाता है , लेकिन इसका उपयोग आम तौर पर स्वीकृत विचारों के विपरीत विचारों के लिए भी किया जाता है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (नवम्बर 2022) स्रोत खोजें: "अपधर्म" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से ईसाई धर्म , यहूदी धर्म और इस्लाम के संदर्भ में किया जाता है। कुछ ऐतिहासिक ईसाई, मुस्लिम और यहूदी समुदाय-संस्कृतियों में, अपधर्मी समझे जाने वाले विचारों को पोषित करने वालें को बहिष्कृत करने से लेकर मृत्युदंड तक दी गई है (और अभी भी कुछ मामलों ऐसे हैं।)
पाषंड धर्मत्याग से अलग है, जो किसी के धर्म,उसके सिद्धांतों या उसके कारण का स्पष्ट त्याग है; यह ईशनिन्दा से भी भिन्न है , जो परमेश्वर या पवित्र वस्तुओं के विषय में एक अशुद्ध कथन बोलना या वैसे किसी कार्य को करना है।