अन्नपूर्णा पर्वत समूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्नपूर्णा पर्वतसमूह उत्तर-मध्य नेपाल के हिमालय में स्थित है जिसमें 8,000 मीटर (26,000 फीट) से अधिक की एक चोटी शामिल है तथा 7,000 मीटर से अधिक तेरह चोटियाँ, और 6,000 मीटर से अधिक सोलह चोटियाँ शामिल है।[3] यह पूरी पर्वतमाला 55 किलोमीटर लम्बी है, इसके पश्चिम में काली गंडकी घाटी, उत्तर और पूर्व में मार्शयांगडी नदी और दक्षिण में पोखरा घाटी से घिरा है। इसके पश्चिमी छोर पर अन्नपूर्णा पर्वतमाला ने एक उच्च घाटी को घेरा है जिसे अन्नपूर्णा अभयारण्य के नाम से जाना जाता है। अन्नपूर्णा-१ समुद्र तल से 8,091 मीटर की ऊँचाई पर स्थित दुनिया का दसवाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। आठ-हजार मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतों में सबसे पहले सफल अभियान इसी पर्वत पर हुआ था।
'
सामान्य तथ्य अन्नपूर्णा, उच्चतम बिंदु ...
अन्नपूर्णा | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 8,091 मी॰ (26,545 फीट) स्थान 10वां |
उदग्रता | 2,984 मी॰ (9,790 फीट) [1][2] स्थान 100वां |
एकाकी अवस्थिति | 34 कि॰मी॰ (112,000 फीट) |
मातृशिखर | चो यु |
सूचीयन | Eight-thousander Ultra |
निर्देशांक | 28°35′46″N 83°49′13″E |
भूगोल | |
स्थान | गंडकी जोन, नेपाल |
मातृ श्रेणी | हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 3 June 1950 Maurice Herzog and Louis Lachenal (First winter ascent 3 February 1987 Jerzy Kukuczka and Artur Hajzer) |
सरलतम मार्ग | उत्तरपश्चिम मुख |
बंद करें