अंतरिक्ष यान प्रणोदन
अंतरिक्ष यान को गति देने के लिए प्रयोग की जाने वाली विधि / From Wikipedia, the free encyclopedia
अंतरिक्ष यान प्रणोदन अंतरिक्ष यान और कृत्रिम उपग्रहों की गति तेज करने की प्रक्रिया है। इसकी अनेक विधियाँ हैं। यह अंतरिक्ष अनुसंधान का महत्त्वपूर्ण भाग है। ज्यादातर अंतरिक्ष यान आज सुपरसोनिक यानों के माध्यम से प्रक्षेपित किए जाते हैं। इनमें प्रयुक्त रॉकेटों में रासायनिक इंधन प्रयुक्त होते हैं। ये जलने पर भारी मात्रा में गैस उत्पन्न करते हैं जिसके नोजल द्वारा उत्सर्जन के सहारे यान को गति दी जाती है। सोवियत समूह ने उपग्रहों के प्रणोदन के लिए दशकों से बिजली प्रणोदन का इस्तेमाल किया है।